अध्यात्म उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

धूमधाम से मना धार्मिक कार्यक्रम

रुद्रपुर।वैष्णवी शक्तिपीठ आश्रम (प्राचीन श्री वैष्णो देवी मंदिर ) पूज्यनीय वैष्णवी शक्ति पीठाधीश्वरी ब्रह्मलीन मां हंसेश्वरी भारती महाराज स्वर्ग फार्म वाली देवी के स्थान पर महाअष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम भक्तों ने कीर्तन करकर पूज्यनीय स्वर्ग फार्म वाले देवी के तपोस्थली के पट खोले गए। जिसके बाद भक्तों ने ब्रह्मलीन माता जी के स्वरूप के व खेत्री के दर्शन किए व शीश नवाया। भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इसी के साथ रात्रि में विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन किया। जिसका पूजन जग्गा के परिवार द्वारा कराया गया जिसमें वैष्णो भजन मंडल ने भजनों की श्रृंखला में भगवती आह्वान, गणेश वंदना, फूलों की वर्षा , गुरु वंदना के बाद हरिधाम से पधारे महंत मनीष सलूजा, तुलसी धाम से पधारे भक्त बिल्लू खुराना, सुषमा अग्रवाल , रमेश जी ने सुंदर भजनों की पेशकश की। जिसके बाद मुरादाबाद से आए भजन सम्राट राजेंद्र पप्पू चावला ने सुंदर भजनों की पेश कर समा बांधा जिसमें मेहरावलिए माई , माफ करी बोलिया चलिए माफ करी ,सुन नगरकोट दी रानिये , तरियां दी निम्मी निम्मी लो पुजारियों ने बूहा खोलिया, ,जंगल के राजा मेरी मैया को लेकर आजा , लख लख शुक्र मनाने हा, मैं मैं छोड़ मां मां बोल , चलो चलिए गुलाबी रुत आइया,शिव आदि भजनों की पेश की। जिसके बाद महंत श्याम खुराना ने तारा रानी का सुंदर इतिहास सुनाया तत्पश्चात आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल , सतनाम सिंह पप्पू , राजकुमार सीकरी , पल्ली गाबा, हरीश अरोड़ा, महिंद्र गाबा, नरेश कुमार घई, जगदीश अरोड़ा ,नीलम , मोना ,राखी , चरणजीत , लक्की,, चमन लाल अरोड़ा, राजीव ग्रोवर , राजेश ग्रोवर , रूबी, राकेश डूडेजा , सूरज कक्के, शम्मी अरोड़ा, सुरेंद्र गुंबर, गौरव गुंबर, गोगी, पॉली, टोनी अरोरा , जिगर गुंब, पवन घई, राजीव गई , जुगनू आदि लोग मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार