उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

शारदा तटबंध से चिलियाघोल क्षेत्र को मिलेगी स्थायी सुरक्षा

चंपावत। (लोक निर्णय)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद चम्पावत में आपदा प्रबंधन एवं जनसुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अंतर्गत टनकपुर में शारदा नदी के दाएं तट पर बाढ़ सुरक्षा हेतु तटबंध निर्माण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुल 1159.43 लाख (11.59 करोड़) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।यह तटबंध बूम से टनकपुर के मध्य शारदा नदी के किनारे स्थित लगभग 28 हेक्टेयर उपजाऊ कृषि भूमि एवं चिलियाघोल क्षेत्र को बाढ़ और भू-कटाव से सुरक्षित करेगा। परियोजना को राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है। जिससे संवेदनशील क्षेत्रों में दीर्घकालिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।परियोजना के त्वरित क्रियान्वयन के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल स्वीकृत धनराशि का 40 प्रतिशत, अर्थात 463.77 लाख (4.63 करोड़) की प्रथम किस्त भी जारी कर दी गई है। इससे निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।परियोजना पूर्ण होने पर शारदा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में भू-कटाव पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा।लगभग 28 हेक्टेयर कृषि भूमि सुरक्षित होगी तथा चिलियाघोल क्षेत्र की आवासीय एवं स्थानीय परिसंपत्तियों को संरक्षण मिलेगा। इसके साथ ही बाढ़ से होने वाले नुकसान में उल्लेखनीय कमी आएगी और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित एवं स्थिर जीवन-पर्यावरण प्राप्त होगा।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि तटबंध निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों एवं उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाएगा। कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार संवेदनशील क्षेत्रों के लिए ठोस एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित कर रही है। इस परियोजना से टनकपुर एवं आसपास के क्षेत्रों को बाढ़ की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार