ऊधम सिंह नगर

विधायक ने पिपलिया न. 2 में राधा गोविन्द मन्दिर के सौंदर्यकरण कार्य का किया लोकार्पण

रुद्रपुर। विधानसभा रुद्रपुर के पिपलिया – 2 क्षेत्र में विधायक शिव अरोरा ने विधायक निधि से स्वीकृत 10 लाख रूपये की लागत से बने राधा गोविन्द मन्दिर का फीता काटकर लोकार्पण किया। यहां आयोजित भागवत कथा का श्रवण कर भगवान राधा कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।विधायक शिव अरोरा ने कहा पिपलिया क्षेत्रवासियो की मांग के अनुरूप उनके द्वारा विधायक निधि से भव्य दिव्य राधा गोविन्द मन्दिर का निर्माण कार्य करवाया जो स्थानीय लोगो की आस्था का केंद्र है ।जहांसमय समय पर धार्मिक आयोजन कराये जाते है।
ऐसे में विधायक शिव अरोरा ने कहा क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं है। वह लगातार विधानसभा भ्रमण पर है ओर निरंतर विकास कार्यों के शिलान्यास – लोकार्पण कर जनता को समर्पित कर रहें है।विधायक शिव अरोरा ने जनता को भरोसा दिलाया उनसे किये हर वादे पर खरा उतरने का कार्य किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं रहा है ओर आगे भी रुद्रपुर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य को ओर तेज गति से करने का कार्य किया जायेगा ऐसा जनता को भरोसा दिया।इस दौरान मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, मन्नू चौधरी, गोविन्द स्वर्णकार, कमल मंडल, रमेश मंडल, कार्तिक हलदार, कन्हाई, समर, ओमप्रकाश, सूरज, कपिल, आशुतोष कीर्तनिया गौतम कर आदि लोग मौजूद रहें।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार