ऊधम सिंह नगर

ऊधम सिंह नगर में 23 से होंगे विभिन्न कार्यक्रम

रुद्रपुर।सरकार के चार साल पूर्ण होने पर जन- जन की सरकार -4 साल बेमिसाल थीम के तहत जनपद में 23 से 25 मार्च तक तीन दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने वर्चुअल माध्यम से अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि 23 मार्च सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे से मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर में बृहत जन सेवा स्वास्थ्य शिविर के साथ ही बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य शिविर की सभी तैयारियां पूर्ण कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क सभी महिला, बालिकाओं, बच्चों,दिव्यांगों, सभी प्रकार के रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा दवा, उपकरण वितरण किए जाएंगे । शिविर में सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर खेल विभाग द्वारा जनपद मुख्यालय पर दौड़ का आयोजन किया जाएगा।मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 24 व मार्च को सभी विकास खंडों में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसके नोडल सम्बंधी उपजिलाधिकारी होंगे।उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को खंड विकास अधिकारी के साथ तुरंत बैठक कर बहुउद्देशीय शिविरों का सफलता पूर्वक आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविरों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश भी दिए।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ के के अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर में लगने वाले मेगा स्वास्थ्य शिविर हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं सभी चिकित्साधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि शिविर में पंजीकरण काउंटर, एन सी डी स्क्रीनिंग, रक्त जाँच, टी बी स्क्रीनिंग, नेत्र परीक्षण, महिला, बाल स्वास्थ्य जांच, दिव्यांग प्रमाणपत्र,रक्त दान , परामर्श एवं आई ई सी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।वर्चुअल बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, सीएमओ डॉ. के के अग्रवाल,पीडी हिमांशु, एमएनए शिप्रा जोशी,जोशी, सभी उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित अनेक अधिकारी जुड़े थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार