नॉनवेज बेचने पर दो बड़े प्रतिष्ठानों के कटे चालान
रुद्रपुर।(लोक निर्णय) शहर में नवरात्र में मांस की बिक्री पर लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। महापौर के निर्देश पर टीम ने आज ताबड़तोड़ छापेमारी की तो दो नमी गिरामी प्रतिष्ठान केएफसी ओर बर्गर किंग में नॉनवेज मिलने पर चालान की कार्रवाई की गई।नगर निगम प्रशासन ने शहर की आध्यात्मिक मर्यादा और स्वच्छता बनाए रखने के लिए 19 से 27 मार्च तक कच्चे ओर पके हुए मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध केवल मीट की दुकानों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उन सभी भोजनालयों और रेस्टोरेंट पर भी लागू है, जहां मांसाहारी व्यंजन तैयार किए जाते हैं।नगर निगम की टीम ने मीट बाजार सहित कई प्रतिष्ठानों रेस्टोरेंटों में छापेमारी की।मेट्रोपोलिस मॉल स्थित केएफसी ओर बर्गर किंग प्रतिष्ठान में नॉनवेज पाया गया। जिस पर दोनों प्रतिष्ठानों के खिलाफ 5000-5000 चालान की कार्रवाई की गई। टीम में जसवीर सिंह, भूपेंद्र कुमार, विजय सहित नगर निगम के अन्य कर्मचारी व सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। विकास शर्मा ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर मांस के प्रदर्शन और विक्रय से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत न हों, इसके लिए नवरात्र पर नॉनवेज प्रतिबंध लगाया गया है।





