संतों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए
रुद्रपुर।आदर्श कॉलोनी स्थित वैष्णवी शक्तिपीठ आश्रम की संस्थापक ब्रह्मलीन वैष्णवी शक्ति पीठाधीश्वरी मां हंसेश्वरी भारती जी महाराज का आज जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें अनंत प्रेम आश्रम से निष्ठानंद बाई,मनकामनेश्वर आश्रम से नारायण चैतन्य महाराज, बालाजी मंदिर से महंत मनीष सलूजा, प्रेम आश्रम से गायत्री नाथ, भूरारानी से कंचन बाई, तुलसी धाम से राजेंद्र महाराज ने प्रवचन कर संगत को निहाल किया व वैष्णो भजन मंडल के भक्तों ने भी भजनों की श्रृंखला से गुरु महाराजको बधाई दी व आशीर्वाद प्राप्त किया। तुलसी धाम से पधारे राजेंद्र महाराज ने कहा पूज्यनीय स्वर्ग फार्म वाली देवी जी ने अपना जीवन त्याग व तपस्या में लगाया। उसी के फल स्वरूप आज हम सब उनका जन्मोत्सव मना रहे है।हमें संतो के बताए मार्ग पर चल कर जीवन सफल करना चाहिए।निष्ठानंद बाई जी ने कहा माता जी का प्यार सबको सदैव मिलता रहा है और वो एक स्पष्ट वक्ता थी जो समाज में अपनी बात बहुत सही ढंग से रखती थी और उनके आशीर्वाद से लाखों भक्तों का उद्धार हुआ है और होता रहेगा। महंत मनीष सलूजा ने तेरे रंगा विच मैं रंग जावा और अनेक भजनों के माध्यम से मां का आह्वान किया ।नारायण चैतन्य ने कहा कि माता जी सदैव हम लोगों पर अपना प्यार बनाएं रखेंगी और हमेशा अपने होने का अहसास कराती रहेगी। उन्होंने बताया संत कही जाते नहीं है, जिन माता जी को हम शरीर रूप से देखते थे हम मन के नेत्रों से देखेंगे। कंचन बाई जी ने कहा कि माता जी सरलता की अभिमूर्ति थी और उनका जीवन सबके लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। साथ ही गायत्री नाथ जी ने अनेक भजनों से भक्तों को निहाल किया ।समस्त संत समाज ने हलवे का केक काट माता जी का जन्मोत्सव मनाया व माता जी को चुन्नी व माला पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात भारी संख्या में भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और सभी ने माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रार्थना की ऐसे ही मां स्वर्ग फार्म वाली के मेले लगे रहे। इस मौके पर समस्त संत समाज , नीलकंठ मंदिर, नवदुर्गा मंदिर, चिंतपूर्णी मंदिर , बालाजी मंदिर, शिव मंदिर मॉडल कॉलोनी, माता कृष्ण मंदिर किच्छा से भक्तजन, अमित नारंग, संजय जुनेजा, पल्ली गाबा, जगदीश ठुकराल, शम्मी, महंत श्याम खुराना आदि मौजूद थे। भंडारे का भी आयोजन किया गया।





