डांस में संगीता व सरिता अव्वल
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह के तृतीय दिवस के बौद्धिक सत्र का प्रारंभ आज राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, जहांगीरपुर (गदरपुर) में हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ चंद्रपाल ने सभी स्वयंसेवियों को हर परिस्थिति में स्वयं को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय के इतिहास विभाग प्रभारी डॉ. अपर्णा सिंह द्वारा स्वयंसेवी विद्यार्थियों को जीवन के लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवियों को अपनी भूमि और अपने समाज से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने अनुभव स्वयंसेवियों के साथ साझा किए तथा स्वयंसेवियों को भी अपने अनुभव साझा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सुनील पंत ने भी शिविरार्थियों को अपने आत्मविश्वास को हमेशा बनाए रखने की बात कही। शिविर में उत्तराखंड के लोक पर्व फूलदेई पर्व के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संगीता एवं सरिता, द्वितीय स्थान कविता व मानसी तथा तृतीय स्थान तरनदीप व हिमांशु ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान क्रमशः प्रेम विश्वास, मुस्कान, गरिमा ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में कार्यक्रम अधिकारी डॉ शिल्पी अग्रवाल और डॉ श्रृंखला जोशी रहे। कार्यक्रम में शिल्पा वर्मा द्वारा भी स्वयंसेवियों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संदीप डसीला, सतेन्द्र शाह, कैलाश चौधरी, प्रदीप कुमार, दक्ष, सरिता बिष्ट आदि मौजूद थे।





