उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

अध्यक्ष कुसुम ने सुनीं 12 शिकायतें

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने आज ऊधम सिंह नगर जिला सभागार में महिला जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा और सामाजिक योजनाओं से जुड़ी अपनी समस्याएं आयोग के समक्ष रखीं। अध्यक्ष ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोग का लक्ष्य उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों की महिलाओं तक पहुँचकर उन्हें न्याय दिलाना, उनकी पीड़ा को समझना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है तथा ‘महिला आयोग आपके द्वार’ पहल इसी दिशा में एक सशक्त कदम है। प्रत्येक महिला की समस्या को समझा और सुना जाएगा और हर संभव सहायता की जाएगी। 12 फरियादियों ने अपनी समस्याओं को आयोग के सम्मुख रखा। जिनमें कई संवेदनशील मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि गंभीर प्रकरणों को आगामी कार्रवाई के लिए आयोग मुख्यालय देहरादून प्रेषित किया गया। इस दौरान जनसुनवाई में कई अन्य गंभीर प्रकरण भी सामने आए, जिनमें कुछ महिलाओं द्वारा पति पत्नी, संपत्ति विवाद, घरेलू हिंसा के संबंध में अपनी शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर माननीय अध्यक्ष ने उक्त महिलाओं की वन स्टॉप सेंटर में काउंसलिंग कराने तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी को इस संबंध में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इस मौके पर राज्य महिला आयोग कंचन कश्यप,महापौर रूद्रपुर विकास शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार