उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा

जिला पुस्तकालय चम्पावत से तैयारी कर मौराड़ी के मनोज का उत्तराखंड पुलिस में चयन

चंपावत।जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में कार्यरत दुर्गा दत्त भट्ट के सुपुत्र मनोज भट्ट के उत्तराखंड पुलिस में चयनित होने पर माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से जिलाधिकार मनीष कुमार ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।26 वर्षीय मनोज भट्ट, जो कि जनपद चम्पावत के मौराड़ी निवासी हैं, ने अपनी तैयारी जिला पुस्तकालय, चम्पावत में रहकर की। सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर अध्ययन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह सफलता प्राप्त की, जो जनपद के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।जिलाधिकारी ने मनोज भट्ट को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99