उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेल

पंत विवि में आयोजित अंतर विश्व विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में खेला तो नहीं हुआ!

पंतनगर। हरित क्रांति का श्रेय लेने वाले पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय में आयोजित अंतर विश्वविद्यालयी खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव में ट्रॉफी देने को लेकर खेला हो गया। गुरुवार को जब श्रीदेव सुमन विवि श्रीनगर टीम को प्रतिष्ठित चांसलर ट्राफी दी गई तो सोबन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा की टीम ने विरोध किया।अल्मोड़ा के क्रीड़ा अधिकारी लिकायत अली खान का आरोप है कि उनकी टीम 14 गोल्ड सहित 27 मेडल जीते हैं।जबकि चार_ पांच मेडल जीतने वाली श्रीदेव सुमन विवि को चैंपियनशिप ट्राफी दी गई।यह भेदभाव है।ट्राफी को लेकर अल्मोड़ा के खिलाड़ी आक्रोशित हो गए और स्टीवेंशन स्टेडियम में ही हंगामा किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने धरने पर भी बैठ गए।पंत विवि के छात्र कल्याण अधिष्ठाता आनंद सिंह जीना ने कुछ अधिकारियों के साथ गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे तक मामले को सुलझाने के लिए खिलाड़ियों के पास गए।कुछ समय तक वार्ता चली,लेकिन वार्ता विफल रही।इसके बाद खिलाड़ियों ने स्टेडियम में ही धरना दिया।उसी रात करीब दो बजे एक महिला खिलाड़ी की तबीयत खराब हो गई।जिसे आनन फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया।शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे पंत विवि के कुलपति के पीए डॉक्टर भास्कर तिवारी धरना स्थल पर पहुंचकर भरोसा दिलाया कि मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी।इस पर खिलाड़ी धरना समाप्त करने को राजी हो गए। हालांकि खिलाड़ियों ने मेडल नहीं ले गय और कहा कि अब पंत विवि में खेलने नहीं आएंगे।प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 विवि के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉक्टर आनंद सिंह जीना ने बताया कि ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर ट्राफी दी गई है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार