रामायण आधारित लघु नाट्य देख लोग हुए भावविभोर
रुद्रपुर।यूएस नगर कार्निवाल अंतर्गत आयोजित सरस आजीविका मेला-2026 के आठवें दिवस पर सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की अद्भुत झलक देखने को मिली।दिल्ली के प्रसिद्ध श्रीराम भारतीय कला केंद्र के कलाकारों ने रामायण पर आधारित मंत्रमुग्ध कर देने वाली नृत्य-नाटिका की मनोहारी प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। जनसमूह को भारतीय सनातन परंपरा, आदर्शों एवं सांस्कृतिक मूल्यों से रूबरू कराते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय और आध्यात्मिक बना दिया। कलाकारों की जीवंत अभिनय शैली, भावपूर्ण नृत्य एवं प्रभावशाली मंच सज्जा ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। रामायण की विभिन्न प्रसंगों पर आधारित इस नृत्य-नाटिका ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि समाज में नैतिक मूल्यों एवं सांस्कृतिक चेतना का संदेश भी प्रसारित किया। मेले में विभिन्न राज्यों से के लगाए गए स्टालों पर ग्राहकों की भीड़ नहीं दिखी। इससे स्टाल संचालक के चेहरों पर परेशानी का बल दिखा।





