उत्तराखंड कारोबार खेती/किसानी खेल

मंत्री सौरभ ने सुनीं समस्याएं

सितारगंज।जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अन्तर्गत आज रामलीला मैदान में आयोजित कैंप में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा, जिला अध्यक्ष भाजपा कमल जिन्दल, नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने लाभार्थियों को चेक व अन्य सामग्री वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में जन जन की सरकार, जन जन के द्वार सरकार के के अंतर्गत जनता के द्वार जाकर जनता की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।जो सरकार की अनूठी व श्रेष्ठ पहल है। इसलिए जनता जागरूक होकर योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। कैम्प में कुल 526 लोगों ने हिस्सा लिया।जिसमें 26 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसके सापेक्ष 15 प्रार्थना पत्रों/प्रकरणों को मौके पर ही निस्तारित किया गया,अन्य प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है, इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न प्रकार की योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करते हुए सभी प्रकार के प्रमाण पत्रों को शीघ्रता से निर्गत करने तथा शिविर में आने वाले सभी पात्र व्यक्तियों को योजना से लाभान्वित करने हेतु विशेष ध्यान रखने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।कैंप में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

खेती/किसानी

कृषि: ऐसे बचाएं धान की फसल

लोक निर्णय:पंतनगर:उत्तराखंड के तराई क्षेत्रों में मानसून के मौसम में धान की फसल में उचित जल प्रबन्धन, खरपतवार, यंत्रण, रोग
कारोबार

राष्ट्रपति भवन ऐसे महकेगा तराई के ‘फुलवारी’ समूह के हुनर की खुशबू

लोक निर्णय, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर: नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान तराई के फुलवारी समूह के हुनर