उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

किच्छा के विकास के लिए एक करोड़ रुपये जारी

किच्छा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किच्छा के विकास को लेकर किए गए वादों को धरातल पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री के किच्छा दौरे के दौरान की गई दो प्रमुख घोषणाओं को पूर्ण करने के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी। उक्त जानकारी पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान दी।शुक्ला ने बताया कि विगत 13 अक्टूबर,2024 को किच्छा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में उनकी मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई दो महत्वपूर्ण घोषणा के अंतर्गत किच्छा के पुरानी टैक्सी स्टैंड पर भारत-पाकिस्तान विभाजन की त्रासदी झेलकर आए विभाजन विभीषिका के सेनानियों की स्मृति में भव्य सेनानी स्मारक की स्थापना एवं दूसरी घोषणा के तहत पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्क में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की गई थी।पूर्व विधायक शुक्ला ने बताया कि पुरानी टैक्सी स्टैंड पर विभाजन विभीषिका सेनानियों के स्मारक निर्माण के लिए 51 लाख 51 हजार रुपये की धनराशि तथा पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा की स्थापना के लिए 45 लाख 88 हजार रुपये की धनराशि संस्कृति विभाग द्वारा कार्यदायी संस्था को अवमुक्त कर दी गई है।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की धामी सरकार जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और किच्छा के समग्र विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के लिए धनराशि जारी किया जाना यह दर्शाता है कि प्रदेश सरकार विकास के मुद्दों पर गंभीरता से कार्य कर रही है। इन दोनों परियोजनाओं के पूर्ण होने से किच्छा की ऐतिहासिक और सामाजिक विरासत को नई पहचान मिलेगी तथा आने वाली पीढ़ियों को देश के इतिहास और महान विभूतियों के योगदान से प्रेरणा प्राप्त होगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार