वाद विवाद में भिड़े छात्र
चंपावत।”संत रविदास जयंती” पर आज स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में युवा जागरूकता विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। “आज की युवा शक्ति को नशे से दूर रखकर खेल जगत में अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाते हुए शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के माध्यम से सफलता की ऊंचाइयों तक कैसे पहुंचाया जा सकता है” विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में छात्रावास के बॉक्सिंग एवं एथलेटिक्स से जुड़े लगभग 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। युवाओं ने खेलों के महत्व, अनुशासन, स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्त समाज के निर्माण पर जोर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा द्वारा किया गया।बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर, आकाशदीप, दीपक तथा राकेश आदि थे।





