अध्यात्म उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

लोगों ने महामण्डलेश्वर धृति का लिया आशीर्वाद

हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल के जय दुर्गा कॉलोनी नवाबी रोड पर स्थित आवास पर महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 धृती महाराज पहुंचीं।जहां पर लोगों ने महाराज का आशीर्वाद लिया।महामंडलेश्वर ने हाल ही में प्रयागराज में जगतगुरु शंकराचार्य के साथ हुए दुर्व्यवहार एवं उनके समर्थकों के साथ की गई मारपीट की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि संत समाज के साथ इस प्रकार का व्यवहार अत्यंत निंदनीय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।महामंडलेश्वर धृती महाराज ने मांग की कि जगतगुरु शंकराचार्य की सुरक्षा तत्काल बढ़ाई जाए।जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने यह भी कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाना चाहिए, क्योंकि गाय भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का अभिन्न हिस्सा है।कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल को उत्तराखंड राज्य में और अधिक मजबूत होना चाहिए। जिससे जनहित, सांस्कृतिक मूल्यों और राज्य के अधिकारों की प्रभावी लड़ाई लड़ी जा सके। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल,नगर अध्यक्ष हरीश जोशी ,कमल जोशी ,मोनिका सिंघल ,करन जोशी ,समीक्षा उनियाल ,शिवाय उनियाल ,शगुन उनियाल ,संकेत उनियाल ,सावन उनियाल ,संस्कार उनियाल आदि ने महाराज का आशीर्वाद लिया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार