अपराध उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

लिफ्ट देकर किशोरी से दुष्कर्म,एक पकड़ा

रुद्रपुर।लिफ्ट देकर कार सवार दो युवकों ने किशोरी को सिडकुल परिसर में इधर उधर घुमाया।विरोध करने पर एक युवक कार में पिछली सीट पर किशोरी के पास बैठ गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।दूसरे की तलाश की जा रही है। पीड़िता ने ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर देकर कहा था कि वह 25 जनवरी की सुबह अपने निवास स्थान आवास विकास ट्रांजिट कैम्प रूद्रपुर से अपनी कम्पनी सिडकुल मे जा रही थी कि आवास विकास शिव मन्दिर के पास काफी देर तक टैंपो का इंतजार कर रही थी।टैंपो न मिलने पर वह पैदल रविदास मन्दिर से अटरिया रोड को जा रही थी कि रास्ते मे एक होण्डई औरा कार संख्या-यूके 06टीए 8429 मे बैठे दो युवकों ने खुद सिडकुल में छोड़ देने के आश्वासन पर अपनी कार में बैठाकर सिडकुल की ओर ले गए। सिडकुल में ही इधर-उधर घुमाने लगे। विरोध करने पर उसमें से एक व्यक्ति ने सामान निकालने के बहाने चलती गाड़ी से पीछली सीट में आकर फिर बगल में बैठकर छेड़छाड़ करने लगा।विरोध करने पर उसके साथ दुष्कर्म किया।इसके बाद सिडकुल में छोड़ कर युवक भाग गए।पुलिस ने सोमवार को मामले में पंजीकृत कर जांच में जुट गई। पुलिस ने आज आरोपित राहुल दास पुत्र पवित्र दास निवासी आदर्श कालोनी रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर निवासी ग्राम गबिया सराई, चौकी रामनगर, थान- माधोटाण्डा, पीलीभीत उत्तर प्रदेश को कंचन तारा होटल के पास गिरफ्तार कर लिया।साथ ही घटना में प्रयुक्त औरा कार भी बरामद कर ली।जिला फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस फरार दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी में लगी है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार