अवैध मजार पर चला प्रशासन का डंडा
गदरपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र में आज सुबह प्रशासन ने सरकारी बाग में बनी एक अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई उद्यान विभाग की शिकायत पर की गई। उद्यान विभाग ने सरकारी भूमि पर बनी इस अवैध मजार को हटाने के लिए जिला प्रशासन से अनुरोध किया था। इस पर प्रशासन ने मजार से संबंधित पक्ष को नोटिस भेजकर अतिक्रमण हटाने और जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया था। नोटिस का जवाब न मिलने पर प्रशासन ने लोडर से मजार को हटाया दिया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काफी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात थे।




