दक्ष चौराहे पर जाम में फंसी स्कूल की बस
रुद्रपुर।गंगापुर रोड स्थित दक्ष चौराहे पर ट्रैक्टर_ट्राली और डंपर के बेतरतीब चलने से आज सुबह जाम लग गया।इससे स्कूल बस भी फंस गई।करीब एक घंटे जाम के झाम से लोगों में गुस्सा दिखा।लोगों का कहना था कि अक्सर यहां जाम लग जाता है।जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आक्रोषित लोगों ने पुलिस को 108 पर जाम लगने की सूचना दी।कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया।जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।





