महिला क्रिकेट विश्व कप में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास
मुंबई। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में महिला क्रिकेट विश्व कप भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल महामुकाबला रविवार को खेला गया।भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 298 रन बनाए।इसके जवाब में उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम आल आउट हो गई।भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार विश्व विजेता बनी।मायानगरी मुंबई में भारतीय टीम ने अपनी फिरकी गेंदबाजी और शानदार बैटिंग से दक्षिण अफ्रीका को बुरी तरह हरा कर देश के करीब 145 करोड़ की आबादी का सीना गर्व से ऊंचा कर दिया। दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर आलआउट हो गई। भारत की जीत से देश के शहर और ग्रामीण अंचलों में जश्न का माहौल दिखा और लोगों ने सड़कों पर उतर कर खूब आतिशबाजी की।जीत की खुशी से खिलाड़ियों की आंखें नम हो गईं।




