अटल निर्मल पुरस्कार लेकर लौटे मेयर का रुद्रपुर में स्वागत
रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘अटल निर्मल नगर पुरस्कार’ प्राप्त होने पर शुक्रवार को नगर निगम में नगर निगम कर्मचारियों, पर्यावरण मित्रों, पार्षदों और नगर निगम से जुड़े ठेकेदारों ने l महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल का जोरदार अभिनंदन किया। महापौर ने इस उपलब्धि का श्रेय नगर निगम से जुड़े सभी कर्मचारियों और पार्षदों को देते हुए सभी का आभार जताया।एक अक्टूबर को देहरादून में मुख्य सेवक सदन में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अटल निर्मल नगर पुरस्कार के रूप में 35 लाख की धनराशि का चेक देकर सम्मानित किया था। यह पुरस्कार स्वच्छ भारत मिशन के तहत भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा वर्ष 2024-25 के स्वच्छता सर्वेक्षण में निर्धारित मानकों के आधार पर नगर निगम रुद्रपुर को नगर निगम श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर प्रदान किया गया।महापौर ने कहा कि आगामी दिनों में भगवान वाल्मीकि की जयंती को भी हम वृहद स्तर पर मनाएंगे। इस मंदिर को भी भविष्य में भव्य बनाने की घोषणा की।इस मौके पर नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गपाल,भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, पार्षद संघ के अध्यक्ष राजेश जग्गा, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी रणदीप, राधेश शर्मा, पार्षद पवन राणा,चिराग कालड़ा, कैलाश राठौर, महेंद्री शर्मा,एमपी मौर्या आदि मौजूद थे।




