जानें, गांधी जयंती पर क्या कहा एडीएम
रुद्रपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधान मंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती जनपद में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने कलक्ट्रेट में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान गांधी जी का प्रिय भजन रामधुन रघुपति राघव राजाराम …’’पीर पराई …’आदि गीत गए।उन्होंने जनपद वासियों को महापुरुषों की जयंती एवं विजय दशमी की बधाई देते हुए कहा कि हम लोगों को महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए।जो राह महापुरुषों ने दिखाई है, उस पर सभी को चलने का प्रयास करना चाहिए।गांधी जी सत्य, अहिंसा के अपने विचारों व व्यवहार से पूरे विश्व के लिए प्रेरणा श्रोत है।हमेशा सच के साथ चलना चाहिए। मन और वाणी को हमेशा सकारात्मक रखना चाहिए। देश की जो सामाजिक कुरितियां थीं,उसको राष्ट्रपिता ने बडे़ ही धैर्य से समझ कर उसका निराकरण किया। एडीएम मिश्रा ने कहा कि देश के दूसरे प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री ने हमारे देश को जय जवान, जय किसान का जो नारा दिया वह अपने आप में देश के समग्र विकास की गाथा कहता है। उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट ने भी अपने विचार रखें। इस मौके पर तहसीलदार दिनेश कुटौला, प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चन्द तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गणेश आर्या, देव प्रकाश चक्रवर्ती आदि मौजूद थे।





