यूकेएसएसएससी परीक्षा के पेपर लीक
रुद्रपुर: उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने का दावा किया है। साथ ही इस मामले में सोमवार को देहरादून के परेड ग्राउंड से सचिवालय तक कूच करने का ऐलान किया है।संघ ने पत्रकारवार्ता कर बताया कि रविवार को यूकेएसएसएससी परीक्षा हुई।
परीक्षा के दौरान करीब साढ़े 11 बजे पेपर लीक हो गया।परीक्षा के बाद प्रश्नों का मिलान किया गया तो पेपर का पूरा सेट ही बाहर आ गया था। बताया कि इस परीक्षा को निरस्त करने की मांग करीब एक माह पहले से की जा रही थी, मगर सरकार इसे ध्यान नहीं दिया। बताया कि सोमवार को पूर्वाह्न 11 परेड ग्राउंड में युवा एकत्र होंगे।जहां से सचिवालय तक कूच किया जाएगा।सचिव से पेपर कैसे लीक हुआ,इसका जवाब मांगा जायेगा।इधर पेपर लीक होने का मामला सामने आने पर परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों में मायूसी है। यदि यह परीक्षा निरस्त हुई तो यह दोबारा कब परीक्षा होगी, पता नहीं। पढ़ाई की सभी मेहनत बेकार हो जाएगी।हालांकि जांच में पता चलेगा कि पेपर लीक के दावे में कितनी सच्चाई है।





