उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी

जानें, कहां पर हुआ गन्ना किसानों का जमावड़ा

काशीपुर:उत्तराखण्ड में शरद कालीन गन्ना बुआई की तैयारी एवं चीनी परता सुधार के लिए नई तकनीकि को बढावा देने के लिए गन्ना संस्थान ने कमर कस ली है।गुरुवार को गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र काशीपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय किसान गोष्ठी में गन्ने की विभिन्न प्रजातियों, उत्तम बीज के चुनाव की जानकारी दी गई। गोष्ठी की अध्यक्षता गन्ना सलाहकार समिति, उत्तराखण्ड के सह अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने की गई। उन्होंने कहा कि सभी गन्ना कृषक उत्तम प्रजाति के गन्ने की बुआई करें। जिससे चीनी परता में सुधार हों। गन्ने का उत्पादन बढ़ने से किसान भी लाभान्वित होंगे।गन्ना आयुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने कहा कि सभी गन्ना विभाग के कर्मचारियों को किसान हित में कार्य करना चाहिए। किसानों को कोई परेशानी न हों।उन्होंने पेराई सत्र 2025-26 के लिए नव घोषित सट्टा नीति को विस्तार से बताया। पंत विवि के डॉक्टर आनन्द सिंह जीना ने गन्ने की नई प्रजातियों पर प्रकाश डाला। डॉक्टर रवि मौर्य ने विभिन्न प्रकार के कीटों तथा उनसे लगने वाली बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। डॉक्टर गीता शर्मा ने गन्ने में लगने वाले विभिन्न प्रकार के रोग तथा उनके निदान पर प्रकाश डाला गया। डाइटर संजय कुमार ने पेडी प्रबन्धन पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस बैठक में अपर गन्ना एवं चीनी आयुक्त चन्द्र सिंह इमलाल, प्रचार एवं जन संपर्क अधिकारी निलेश कुमार, सहायक गन्ना आयुक्त तथा गन्ना विभाग एवं चीनी मिल के अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ बडी संख्या में प्रगतिशील गन्ना कृषक मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार