ऊधम सिंह नगर

पुलिस मुठभेड़ में आरोपित के दाहिने पैर में लगी गोली

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) पुलिस मुठभेड़ में लीलाधर हत्याकांड का फरार आरोपित शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर के पैर में गोली लगी और आरोपित भी गिरफ्तार कर लिया गया। चिकित्सालय में इलाज के लिए आरोपित को भर्ती कराया गया। आरोपित के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस एवं एक कारतूस बरामद हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर पुलिस सख्त हो गई है। 28 नवंबर को कोतवाली रुद्रपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 618/2026 में वांछित एवं फरार चल रहे आरोपित शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर को रिंग रोड से सरदार के झाले की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है।आरोपित के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में भर्ती कराया गया।ले जाया जा रहा है।आरोपित
शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर पुत्र पप्पू, निवासी रेशमबाड़ी, कोतवाली रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर का रहने वाला है।

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार