उत्तराखंड

16 से 30 नवम्बर तक 15 दिन तक चलेगा स्वगणना कार्य

हल्द्वानी ।मुख्य अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने 16 नवम्बर से 30 नवम्बर तक चलने वाली स्वगणना कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने कहा कि स्वगणना की प्रक्रिया इतना सरल और सहज बनाया गया है कि प्रत्येक नागरिक आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी रखते हुए बिना किसी भय या संकोच के स्वयं ऑनलाइन फॉर्म भर सकता है। उन्होंने जनता से स्व-गणना करने से पहले पोर्टल के प्रारंभिक पृष्ठ (Landing Page) पर उपलब्ध प्रश्नावली को पढ़ने और आवश्यक जानकारी तैयार रखने का अनरुोध किया ताकि फार्म भरते से समस्या न हो। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कहा कि फार्म भरते समय कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक होंगे, इसकी स्पष्ट जानकारी आमजन को पहले से उपलब्ध कराई जाए, ताकि ऑनलाइन फॉर्म भरने में किसी प्रकार का डर, संकोच अथवा असुविधा न हो।उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में कुल 15 हजार लोगों की स्वगणना कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूलों तथा विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने से कम से कम एक दिन पूर्व सूचना अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवम् व्यक्तियों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालयों तथा विभिन्न कार्यक्रमों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से भी अनुरोध किया जाए कि वह स्वयं स्वगणना करे तथा अपने परिचितों एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करे। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, शिक्षा, होमगार्ड्स एवं पुलिस विभाग सहित सभी संबंधित विभाग इस अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें और प्रत्येक प्रशिक्षित कार्मिक का लक्ष्य कम से कम 10 अन्य लोगों को स्वगणना के लिए प्रशिक्षित करने वाला होना चाहिए। इस प्रकार प्रशिक्षित व्यक्तियों की संख्या बढ़ाकर अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि नियमित रूप से प्रशिक्षण एवं जागरूकता गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की जाए तथा निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, मुख्य शिक्षा अधिकारी सुरेश आर्य, अपर जिला अर्थ एवम् संख्याधिकारी कमल कुमार आदि उपस्थित थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर