ऊधम सिंह नगर

डॉ. एएन तिवारी पुरस्कार से सम्मानित हुए डा. पाटिल

पंतनगर। (लोक निर्णय) जूनागढ़(गुजरात) के पशु वैज्ञानिक डा. संदीप पाटिल को पंत विवि के पूर्व प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष डा. एएन तिवारी स्मृति पदक एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उक्त पुरस्कार को पशु चिकित्सा शरीर रचना विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृृष्ट शोध एवं अकादमिक योगदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। उक्त पुरस्कार आंध्र प्रदेश के एनटीआर पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय, गन्नवरम(आंध्र प्रदेश) में प्रदान किया गया।यह पुरस्कार पशु चिकित्सा शरीर रचना विज्ञान के प्रतिष्ठित विद्वान एवं गोविन्द बल्लभ पंत कृृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विज्ञान महाविद्याालय के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. आदित्य नारायण तिवारी के सम्मान में वर्ष 2025 में स्थापित किया गया था। इसका उद्देश्य डा. तिवारी की समृद्व शैक्षणिक विरासत को अक्षुण्ण रखते हुए पशु चिकित्सा शरीर रचना विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृृष्ट शोध को प्रोत्साहित करना है। डा. एएन तिवारी द्वारा अध्यापन, अनुसंधान एवं शैक्षणिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। डा. तिवारी के सम्मान में स्थापित यह स्मृति पुरस्कार उनके दीर्घकालीन शैक्षणिक योगदान और वैज्ञानिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण पहल है। यह पुरस्कार युवा वैज्ञानिकों, शिक्षकों एवं शोधार्थियों को पशु चिकित्सा शरीर रचना विज्ञान में गुणवत्तापूर्ण एवं अनुप्रयोगपरक अनुसंधान के लिए प्रेरित करेगा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार