ऊधम सिंह नगर

जनपद में 15 अक्टूबर तक सड़क गड्डा मुक्त कार्य में प्रगति लाएं।

रुद्रपुर ।(लोक निर्णय)जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने गुरुवार को जल जीवन मिशन एवं मानसून के बाद गड्डा मुक्त सड़क को लेकर समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि अच्छी सड़क व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए सड़क व पेयजल महकमें के अधिकारी गंभीरता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें। कार्यों में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण से जुड़े सभी विभागों को गड्डा मुक्त सड़क को लेकर प्रत्येक खंडों से पहले चरण में दस-दस सड़क मार्गों की सूची सीडीओ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ताकि प्राथमिकता के तहत गड्ढा मुक्त सड़क मार्ग का कार्य युद्ध स्तर पर पूरा किया जा सके। जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने एवं अधीक्षण अभियंता लोनिवि को प्रतिदिन कार्य प्रगति की रिपोर्ट भी सीडीओ को देने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग सुधारीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग के तीनों खंडों को आवंटित धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र आज ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पेयजल महकमें को मानसून उपरांत पेयजल योजनाओं की टेस्टिंग कराने के भी निर्देश दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी,अपर ज़िलाधिकारी पंकज उपाध्याय, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी,अधीक्षण अभियंता अनिल पांगती,नोडल अधिकारी जेजेएम ईई मनीष कुमार आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार