उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर राजनीति

चंपावत में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

चंपावत ।( लोक निर्णय) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों एवं कुशल मार्गदर्शन में जनपद चंपावत में पहली बार चार तारीख को प्रस्तावित राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन में माननीय वरिष्ठ मंत्रीगण एवं शासन के शीर्षतम अधिकारियों की सहभागिता प्रस्तावित है।प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों की टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया तथा शेष बचे हुए कार्यों को कल यानी 2 तारीख तक अनिवार्य रुप से पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।इसके अतिरिक्त मुख्य आयोजन स्थल, रूट प्लान तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की भी गहन समीक्षा की गई। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने तथा तैयारियों की वृहद रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए हैं ताकि कैबिनेट बैठक का सफल और सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके।इस दौरान उप जिलाधिकारी टनकपुर प्रमोद कुमार, नीतू डांगर, तहसीलदार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार