उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी

पशुपालकों को पशुओं की देख रेख की जानकारी दी गई


पंतनगर। (लोक निर्णय) पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में केन्द्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली, मेरठ द्वारा वित्त पोषित अखिल भारतीय समन्वित शोध परियोजना-फ्रिजवाल के अन्तर्गत एससीएसपी मद से ग्राम संजय नगर द्वितीय, पंतनगर में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं पशुु स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डा. डी कुमार, अधिष्ठाता, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय द्वारा किया गया। डा. डी. कुमार ने सभी गोपालकों एवं परियोजना टीम के सदस्यों का उत्साहवर्धन के साथ-साथ गाय एवं गो-वत्सों की देख-रेख एवं आवास व्यवस्था के मुख्य बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी डा. बृजेश सिंह द्वारा किया गया। शिविर में परियोजना अधिकारी द्वारा परियोजना के उद्देश्य एवं आवश्यक जानकारी पर प्रकाश डाला गया। डा. अनिल कुमार, प्राध्यापक पशु प्रबन्धन विभाग एवं संयुक्त निदेशक शोध द्वारा पशु नस्ल एवं नस्ल सुधार पर प्रकाश डाला, डा. बृजेश सिंह, प्राध्यापक, पशु प्रजनन विभाग द्वारा गाबिन बछियों की प्रसवोपूर्व एवं प्रसवोपरान्त देख भाल हेतु जानकारी दी गयी। डा. शिव प्रसाद, आई. सी.ए.आर., एमेरिटस, प्राध्यापक द्वारा पशुओं में बांझपन की समस्याओं एवं रोगों के कारण, बचाव एवं उपचार पर प्रकाश डाला। डा. रिपुसुदन कुमार, सह-प्राध्यापक, पशु पोषण विभाग द्वारा पषु पोषण सम्बन्धित समस्याओं के समाधान के साथ-साथ उत्तम पशु आहार बनाने की विधि बताते हुए पशु पालन के सभी तकनीकी आयामों को अपनाकर उन्नत पशु पालन करने की सलाह दी गयी। कार्यक्रम के दौरान पशु पालकों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ पशु स्वास्थ्य शिवर में 15 गायों का स्वास्थ्य निरीक्षण एवं उपचार किया गया। कृशक प्रशिक्षण कार्यक्रम में पशुपालकों का पंजीकरण एवं सामग्री वितरण कु. आराधना फुलार द्वारा व धन्यवाद प्रस्ताव परियोजना अधिकारी डा. बृजेश सिंह द्वारा किया गया। शिविर में कुल 50 पशु पालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार