उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेल

पंत विवि में सद्भावना के लिए छात्राओं ने लगाई दौड़


पंतनगर। (लोक निर्णय) गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के उपलक्ष्य में गांधी भवन छात्रावास द्वारा गांधी उत्सव सम्मान से किया जा रहा है। छात्राओं द्वारा ‘सद्भावना दौड़’ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सद्भाव एवं एकता के संदेश को प्रसारित करने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। गांधी भवन की छात्रावास अभिरक्षिका डा. विनीता राठौर, सह-निदेशक, शारीरिक शिक्षा अनुभाग डा. पूनम त्यागी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. वीसी ध्यानी तथा मुख्य छात्रावास अधीक्षक एवं अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डा. अनिल शुक्ला जैसे गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। छात्रावास अभिरक्षिका डा. विनीता राठौर ने छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती जैसे अवसर हमें महात्मा गांधी के आदर्शों को स्मरण करने के साथ-साथ आपसी सद्भाव, अनुशासन और सामाजिक एकता की भावना को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देते हैं। डा. पूनम त्यागी ने प्रातःकाल आयोजित सद्भावना दौड़ में छात्राओं की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा की तथा उन्हें नियमित रूप से खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. वीसी. ध्यानी ने छात्राओं से कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय डा. अनिल शुक्ला ने छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने तथा संतुलित एवं पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को महात्मा गांधी के आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने तथा उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहायक छात्रावास अभिरक्षिका विनिता कश्यप, छात्रावास छात्र सचिव बलविंदर कौर तथा स्पोर्ट्स कमेटी की सदस्य, पायल, सोनी फरस्वान एवं ऋषिका आदि ने सक्रिय व महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सद्भावना दौड़ के दौरान प्रतिभागी छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विश्वविद्यालय के सुरक्षा विभाग का भी सराहनीय सहयोग रहा, जिन्होंने पूरे दौड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। गांधी भवन की छात्राओं ने सद्भावना दौड़ के माध्यम से एकता, सद्भाव, स्वास्थ्य एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया। गांधी उत्सव के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम ने छात्राओं में गांधी जयंती के प्रति विशेष उत्साह का संचार किया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार