ऊधम सिंह नगर शिक्षा स्वास्थ्य

सैनिक स्कूलों की तर्ज पर बनेंगे एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल

बाजपुर ।( लोक निर्णय)सेवा संकल्प अभियान के तहत केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरम ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) बाजपुर स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथी ही लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया। केंद्रीय मंत्री ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उसके बाद केंद्रीय मंत्री ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। गांधी जयंती के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने बापू का प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दियाकेंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार जनजातीय समाज के समग्र उत्थान के लिए प्रति वर्ष 2 लाख करोड़ रुपये की धनराशि खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों को जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और सैनिक स्कूलों की तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर उत्कृष्ट बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश भर में कुल 728 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें से 428 विद्यालय वर्तमान में सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं।इस मौके पर पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार,सुखदेव सिंह नामधारी, प्रदेश महामंत्री भाजपा राकेश, जिला अध्यक्ष भाजपा नरेश सिंह,प्रदेश मंत्री राजकुमार,प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कमलजीत,कृष्णा सिंह, जनजाति मोर्चा प्रदेश सदस्य रामचंद्र सहित जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99