मुख्यमंत्री धामी 19 सितंबर को आयेंगे काशीपुर
रुद्रपुर । (लोक निर्णय)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 19 सितंबर (शनिवार) को काशीपुर आयेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 11:55 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर दोपहर 12:40 बजे आइजीएल हैलीपैड काशीपुर में लैंड करेंगे।इसके बाद मुख्यमंत्री कार द्वारा कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। अपराह्न एक बजे द प्रिंस पैलेस (ढकिया रोड, गणेशपुर,काशीपुर) पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न एक से 02:30 बजे: ‘युवा विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम चार बजे हैलीकॉप्टर से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।





