नेशनल न्यूज़

नंदनवन जू एंड सफारी दर्शा रहा छत्तीसगढ़ के सुनियोजित विकास की तस्वीर

रायपुर, छत्तीसगढ़। (लोक निर्णय) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत पीआइबी देहरादून की ओर से आयोजित पांच दिवसीय अध्ययन एवं मीडिया एक्सपोजर टूर के चौथे दिन गुरुवार को मीडिया दल ने छत्तीसगढ़ के नंदनवन जू एंड सफारी और नया रायपुर का भ्रमण किया। इस दौरान कृत्रिम रूप से तैयार वन में दल में शामिल लोगों ने बाघ, शेर, भालू और अन्य वन्य जीवों को न केवल देखा,बल्कि उन्हें कैमरे में कैद भी किए।भ्रमण के दौरान देखा गया कि विभिन्न क्षेत्रों से आए पर्यटकों ने भी वन्य जीवों को देखा और उन्हें कैमरों में कैद करनेके लिए उत्साहित दिखे। हर कोई इसका साक्षी बनने को बेताब दिखा।वन्य जीव भी लोगों को वीडियो बनाने और फोटो खींचने के लिए चहलकदमी करते नजर आए ।पीआइबी देहरादून के सहायक निदेशक संजीव सुंद्रियाल के नेतृत्व में पहुंचे दल ने दोनों स्थानों पर विकास और संरक्षण से जुड़े पहलुओं को करीब से समझा।
मीडिया दल ने सबसे पहले नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू एंड सफारी का भ्रमण किया। करीब 320.15 हेक्टेयर यानी 800 एकड़ क्षेत्र में फैले इस परिसर में 50 हेक्टेयर का जू, रेस्क्यू एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर तथा 52.52 हेक्टेयर का खंडवा डैम शामिल है। इसमें वन्य जीवों को खाने पीने की व्यवस्था की गई है।जिससे उन्हें भोजन की समस्या न हो सके। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की ओर से इसे मध्यम श्रेणी के चिड़ियाघर के रूप में मान्यता प्राप्त है।नंदनवन की प्रमुख विशेषता यहां विकसित की गई सफारी व्यवस्था है। करीब 75 एकड़ में हर्बिवोर सफारी है, जहां सांभर, चीतल, नीलगाय और ब्लैकबक जैसे शाकाहारी वन्यजीवों के लिए हराभरा वातावरण तैयार किया गया है। इसके अलावा भालू, बाघ और शेर के लिए करीब 50-50 एकड़ क्षेत्र में अलग-अलग सफारी विकसित की गई हैं।
जू में 43 प्रजातियों के वन्यजीवों को रखने की व्यवस्था है। इनमें व्हाइट टाइगर, एशियाई शेर, रॉयल बंगाल टाइगर, तेंदुआ, हिमालयन भालू, गौर, सांभर, चीतल, नीलगाय, ब्लैकबक, चिंकारा, घड़ियाल और मगरमच्छ जैसी प्रजातियां शामिल हैं। प्राकृतिक आवास की तर्ज पर तैयार किए गए बाड़ों के साथ करीब 2.2 किलोमीटर का सड़क नेटवर्क पर्यटकों को विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाता है। सुनियोजित तरीके से बने रायपुर शहर में यह बॉटनिकल गार्डन भी व्यवस्थित तरीके से बनाया गया है,जो हर किसी को नजारा देखने के लिए आकृषित कर रहा है। गार्डन और सुनियोजित शहर देख अनुमान लगाया जा सकता है कि छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा विकास की योजनाओं को सुनियोजित तरीके से धरातल पर उतार रही है। खूबसूरत वन को देखने से नहीं लगता है कि यह कृत्रिम वन है,एकदम प्राकृतिक वन की तरह दिखता नजर आया। गार्डन घूमने आए पर्यटक यहीं कहते दिखे कि बहुत सुंदर तरीके से यह गार्डन बना है, जो रायपुर ही नहीं छत्तीसगढ़ राज्य की शान है।लोग सेल्फी लेते दिखाई दिए और सरकार की इस तरह की सोच और योजनाओं की तारीख करते दिखे।नंदनवन का उद्देश्य पर्यटन के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण, शोध, रेस्क्यू किए गए वन्यजीवों की देखभाल और लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने यहां वन्यजीवों के संरक्षण और उनके लिए विकसित किए गए प्राकृतिक वातावरण का अवलोकन किया।

नंदनवन के बाद मीडिया दल ने नया रायपुर का भ्रमण किया। यहां प्रतिनिधिमंडल ने योजनाबद्ध तरीके से विकसित हो रहे आधुनिक शहर की संरचना को करीब से देखा। चौड़ी सड़कें, व्यवस्थित यातायात, हरित क्षेत्र, प्रशासनिक एवं संस्थागत भवन तथा आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों की सुनियोजित व्यवस्था नया रायपुर की प्रमुख विशेषताओं में नजर आई।

नया रायपुर को पुराने शहर के विस्तार के बजाय एक नियोजित नए शहरी क्षेत्र के रूप में विकसित किया गया है। शहर की योजना में सड़क और परिवहन नेटवर्क के साथ हरित क्षेत्रों तथा सार्वजनिक सुविधाओं को भी महत्व दिया गया है। मीडिया दल ने शहरी नियोजन, आधारभूत ढांचे और पर्यावरणीय संतुलन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।छत्तीसगढ़ के पांच दिवसीय मीडिया एक्सपोजर टूर के तहत हुआ यह भ्रमण उत्तराखंड के पत्रकारों के लिए वन्यजीव संरक्षण से लेकर आधुनिक शहरी नियोजन तक विकास की अलग-अलग अवधारणाओं को जमीन पर देखने और समझने का अवसर बना।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

नेशनल न्यूज़

जीएसटी की दरों में कमी से अमेरिकी टैरिफ वार से लड़ने में मिलेगी मदद

केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरों में कमी कर अमेरिकी टैरिफ का तोड़ निकाल लिया है।इससे न केवल भारतीय अर्थव्यवस्था
नेशनल न्यूज़

कफन से जीएसटी कब हटेगा ? कांग्रेस नेता अजय राय बोले, टैक्स सलैब में बदलाव वोट चोरी से ध्यान हटाने का हथकंडा, यूपी में अन्याय-अत्याचार जारी

लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा)