नाटक, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर झूमे दर्शक
आकृति राय, स्थानीय संवाददाता(लोक निर्णय)
किच्छा।हिंदी भाषा एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और हिंदी के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर किच्छा के एक पैलेस में विशेष सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोहा। इस दौरान प्रमुख रूप से अजय तिवारी आदि अतिथियों की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ।कलाकारों ने नाटक, संगीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी भाषा की समृद्धता तथा भारतीय संस्कृति की विविधता को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और नई पीढ़ी में अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव को मजबूत किया जा सकता है।





