ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

सीडीओ ने बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा की

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने सोमवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा की। सीएमओ डॉ. एसके गोस्वामी ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक मे आरबीएस की टीम तैनात है। जिनके द्वारा 0 से 18 वर्ष तक के स्कूल तथा आंगनबाड़ी पंजीकृत बच्चों का स्वस्थ्य परीक्षण किया जाता है, जिसमे गंभीर रोगों से ग्रसित बच्चो को, अनुबंधित अस्पतालों मे रेफर कर उनका निःशुल्क इलाज कराया जाता है। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश ने बाल विकास, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ रहे बच्चों को शारीरिक स्वच्छता के विषय मे जागरूक करें।उन्होंने विभाग ब्लॉक स्तर पर भी आपस मे समन्वय स्थापित कर मासिक बैठक अवश्य करें। जिन बच्चों का इलाज चल रहा है, उनका इलाज पूरा होने तक पूरा फ़ॉलोअप करें। क्वालिटी कार्यक्रम के अंतर्गत उन्होंने निर्देशित किया कि सम्बंधित कर्मचारी कार्यक्रम से सम्बंधित कार्य की रिपोर्ट मासिक स्तर पर तैयार कर उन्हें अवश्य अवगत कराएं। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण मे आर बी एस के कार्यक्रम का सहयोग ले तथा उनके माध्यम से समुदाय को जागरूक करे व इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें। इस डराने एसीएमओ डॉ.डीपी सिंह, डॉ.एसपी सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ, हिमांशु मस्यूनी, डीएस भंडारी,प्रदीप महर, पूरन मल, जावेद अहमद, डॉ श्वेता, नन्दलाल, प्रदीप पाठक, आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार