ऊधम सिंह नगर राजनीति

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन का फूंका पुतला

रुद्रपुर । (लोक निर्णय)बांकीपुर में पिछले दिनों भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की रैली में हनुमान के वेश में एक कलाकार को भाजपा का झंडा लेकर नचाने के विरोध में कांग्रेसियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। नितिन नवीन के रुद्रपुर आगमन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रम्पुरा चौक पर एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए उनके पुतले का दहन किया। इस दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया गया।जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, नानकमत्ता के विधायक गोपाल सिंह राणा,महानगर अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कोतवाली के सामने रम्पुरा चौक पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने भाजपा और नितिन नवीन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेसियों ने नितिन नवीन के पुतले को आग के हवाले कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राजनीतिक कार्यक्रमों में धार्मिक प्रतीकों और देवी देवताओं के स्वरूप का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए नहीं किया जाना चाहिए।जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा एक तरफ खुद को हिंदूवादी और सनातन की रक्षक बताती है, जबकि दूसरी तरफ उसके कार्यक्रमों में हिंदू देवी देवताओं के स्वरूप का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या राजनीतिक रैलियों में भगवान के स्वरूप का इस्तेमाल कर पार्टी का झंडा लेकर नचाना उचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में सनातन और धार्मिक आस्थाओं का अपमान हो रहा है।विधायक गोपाल सिंह राणा ने कहा कि भाजपा नेताओं की ओर से लगातार हिंदुत्व और सनातन धर्म की बात की जाती है, लेकिन जब धार्मिक प्रतीकों के सम्मान की बात आती है तो अलग रवैया दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धार्मिक आस्था का सम्मान करती है और किसी भी देवी देवता के स्वरूप को राजनीतिक प्रचार का माध्यम बनाए जाने का विरोध करती रहेगी। उन्होंने भाजपा पर सत्ता की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसे जनता की भावनाओं और धार्मिक आस्था से जुड़े विषयों पर जवाब देना चाहिए।महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि कांग्रेस धार्मिक आस्था का सम्मान करती है और किसी भी धर्म या देवी देवता के अपमान के खिलाफ आवाज उठाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर साफ दिखाई दे रहा है। एक ओर भाजपा सनातन की रक्षा की बात करती है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक मंचों पर धार्मिक स्वरूपों का इस्तेमाल प्रचार के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे मामलों को लेकर जनता के बीच अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर सत्ता का लोभ रखने का आरोप भी लगाया। नेताओं ने कहा कि भाजपा को हर मुद्दे में राजनीति करने के बजाय धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। कांग्रेसियों ने कहा कि भगवान और धार्मिक प्रतीकों को राजनीतिक दलों के प्रचार का माध्यम बनाना उचित नहीं है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन के रुद्रपुर आगमन से पहले अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े विषयों पर भाजपा को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। पुतला फूंकने वालों में महानगर अध्यक्ष ममता रानी, संतोष कुमार, संजय ठुकराल, उमा सरकार, जितेश शर्मा, आजम खान, आशित बाला, प्रदीप यादव, उमाशंकर, बाबू विश्वकर्मा, ललित बिष्ट आदि शामिल थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार