ऊधम सिंह नगर

श्रमिकों की संतुष्टि से ही विश्वविद्यालय का प्रदर्शन होगा बेहतर: कुलपति

पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के नव आवंटित श्रम कल्याण कार्यालय का शनिवार को उद्घाटन कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने किया। इस अवसर पर निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण बीएस. चलाल, विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, विभागाध्यक्ष तथा गणमान्यजन उपस्थित थे। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की प्रगति में सभी वर्गों एवं श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों और श्रमिकों को साथ लेकर चलना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। श्रमिक वर्ग संतुष्ट रहेगा तभी विश्वविद्यालय उच्च प्रदर्शन कर सकेगा।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पांच श्रमिकों को कुलपति द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में हरिकेश-हरित क्रांति, धन सिंह-श्वेत क्रांति, मोतीलाल-नीली क्रांति, दिलीप कुमार-मीठी क्रांति तथा सुदामा प्रसाद-सुनहरी क्रांति शामिल रहे। इन श्रमिकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में आधार स्तंभ के रूप में उल्लेखनीय योगदान दिया है। अंत में संयुक्त निदेशक श्रम कल्याण डा. बृजेश सिंह ने कुलपति एवं विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार