उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा शोध/आविष्कार

एग्रीविजन के राष्ट्रीय अधिवेशन में पंतनगर के विद्यार्थियों ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान


पंतनगर । (लोक निर्णय) अखिल भारतीय कृषि छात्र संगठन (एग्रीविजन) द्वारा 13-14 अक्टूबर, 2026 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर (आइसीएआर-एनएएससी), पूसा, नई दिल्ली स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में आयोजित एग्रीविजन-2026 के 10वें राष्ट्रीय अधिवेशन में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर विश्वविद्यालय एवं उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया। अधिवेशन की मुख्य विषयवस्तु “भारतीय कृषि की युगीन परिकल्पना: व्यवसाय व तकनीकी का बदलता परिदृश्य” रही। इस दौरान विद्यार्थियों ने कृषि, कृषि व्यवसाय, नवाचार और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान प्राप्त किया।अधिवेशन का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीकों, उद्यमिता, किसानों की आय में वृद्धि तथा कृषि विकास में युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा। इसमें देश के विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों से आए विद्यार्थियों और कृषि क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।अधिवेशन के दौरान गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने एक तकनीकी सत्र की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कृषि के सतत विकास, आधुनिक तकनीकों एवं नवाचारों की भूमिका, किसानों की आय में वृद्धि तथा कृषि क्षेत्र को अधिक उत्पादक और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कृषि क्षेत्र की चुनौतियों के समाधान के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि में अखिल भारतीय कृषि छात्र संगठन (एग्रीविजन) के राज्य सह-संयोजक आकाश जोशी, राज्य प्रभारी डा. आर.एम. श्रीवास्तव तथा समन्वयक कनिष्का सिंह का मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। उनके प्रयासों से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और कृषि क्षेत्र में नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिला।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शोध/आविष्कार

फलों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबंधित पॉलीथिन को बाय बाय करेगा नेचुरल फाइबर बैग

लोक निर्णय, पंतनगर: फलों की गुणवत्ता के साथ उत्पादन बढ़ाया जाए, जिससे किसानों को उनके उत्पाद की बेहतर कीमत मिल
शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और