विधायक शिव ने भगवान श्रीकृष्ण की पालकी को उठाकर लिया आशीर्वाद
रुद्रपुर। (लोक निर्णय) अग्रवाल धर्मसभा रुद्रपुर द्वारा आयोजित श्रीमद्कृष्ण कथा में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कथा श्रवण किया और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। व्यास पीठ पर विराजमान पूज्य पंडित महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी के विवाह प्रसंग की कथा सुनाई। उन्होंने श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह से जुड़ी दिव्य लीलाओं का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने माता रुक्मिणी की भक्ति और प्रेम को स्वीकार करते हुए उनका हरण कर विवाह किया। कथा प्रसंग के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजायमान हो उठे विधायक शिव अरोरा ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने अपने सिर पर भगवान श्रीकृष्ण की पालकी धारण कर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पालकी यात्रा में सहभागिता की।उन्होंने कहा कि श्रीमद्कृष्ण कथा केवल कथा श्रवण का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को धर्म, भक्ति और संस्कारों से जोड़ने का मार्ग है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।इस अवसर पर व्यास पीठ से पूज्य पंडित महाराज द्वारा विधायक शिव अरोरा को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विधायक ने अग्रवाल धर्मसभा एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था को मजबूत करते हैं।इस दौरान अग्रवाल धर्मसभा के पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य और अर्जुन गुप्ता, अमित जैन लोहिया , रणबीर गुप्ता, तारा चंद अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, मनोज मित्तल,अशोक मित्तल, अंकित अग्रवाल, दीपक मित्तल,आयुष गर्ग, सुभाष जैन, नितेश गुप्ता,नरेंद्र बंसल, उषा अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, सपना मित्तल, अनुराधा जैन लोहिया, प्रिया गर्ग, उषा श्यामपुरिया आदि श्रद्धालु मौजूद थे।





