उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेल

चंपावत डीएम ने किया लगभग 257 करोड़ से निर्माणाधीन गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण

चम्पावत ।( लोक निर्णय) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जनपद में संचालित महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग के क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बुधवार को छमानिया स्थित निर्माणाधीन गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों एवं अभियंताओं से परियोजना के विभिन्न कार्यों की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता के साथ कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।लगभग 257 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हॉस्टल ब्लॉक, टाइप-2 एवं टाइप-3 आवासीय ब्लॉक, वॉलीबॉल एवं फुटबॉल ग्राउंड, मल्टीपर्पज हॉल सहित विभिन्न खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तार से समीक्षा की।जिलाधिकारी ने कहा कि परियोजना के प्रत्येक कार्य में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में आवश्यक समन्वय बनाए रखते हुए कार्यों को चरणबद्ध एवं समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।जिलाधिकारी ने कहा कि गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज प्रदेश की बालिका खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा। यहां विकसित होने वाली आधुनिक खेल सुविधाओं और प्रशिक्षण संसाधनों से बालिकाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी लोहाघाट श्रीमती नीतू डांगर, प्रोजेक्ट मैनेजर केशव महाराज सिंह सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारी, अभियंता एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार