उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

नीट में सफलता हासिल कर भुवनेश ने बढ़ाया जनपद का मान

चम्पावत।(लोक निर्णय)लोहाघाट निवासी भुवनेश जोशी ने NEET UG परीक्षा- 2026 में प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर जनपद चम्पावत का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने उन्हें पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।जिलाधिकारी ने कहा कि भुवनेश जैसे युवाओं की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है। उन्होंने भुवनेश से एक अच्छे चिकित्सक बनकर भविष्य में दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने का आह्वान किया।जिलाधिकारी ने इस अवसर पर भुवनेश के पिता आलोक जोशी को भी सम्मानित किया और कहा कि बेटे की सफलता परिवार के साथ-साथ पूरे जनपद के लिए गर्व एवं खुशी का विषय है।निकट ट्रेजरी, लोहाघाट निवासी भुवनेश जोशी ने बताया कि उन्होंने कक्षा 12वीं में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने इंटर कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया था। इसके बाद NEET की तैयारी करते हुए उन्होंने प्रथम प्रयास में 38,352 रैंक प्राप्त की और सोबन सिंह जीना गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च में प्रवेश प्राप्त किया है।भुवनेश ने बताया कि उन्होंने घर पर रहकर ही NEET की तैयारी की तथा ऑनलाइन कोर्स के माध्यम से अध्ययन करते हुए नियमित मेहनत की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर, माता-पिता एवं गुरुजनों को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और वे जनपद के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Health Insurance क्यों ज़रूरी है? बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, कवरेज और ज़रूरत जानें CareHealthPolicy.com

हर उम्र में Health Insurance क्यों ज़रूरी है? आज के समय में इलाज इतना महँगा हो गया है कि एक