ऊधम सिंह नगर

स्वाइन फ़्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी ने जिले के सभी चिकित्सालयों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी चिकित्सालयों मे इन्फेलुएंजा/निमोनिया रोगियों हेतु पर्याप्त आइसोलेशन बेड,वार्ड, ऑक्सीजन, वेंटीलेटर इत्यादि की व्यवस्था बनाये रखने तथा समुचित दवाओं की उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिए। सी एम ओ ने एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम(IDSP) के कार्मिकों को संभावित रोगियों की सघन निगरानी एवं जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने IDSP कार्यक्रम के अंतर्गत गठित रैपिड रिस्पांस टीम को इन्फेलुएंजा/निमोनिया से होने वाली किसी भी असामान्य स्थिति की निरंतर मॉनिटरिंग व नियंत्रण हेतु त्वरित कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा इन रोगों से बचाव हेतु विभिन्न माध्यमों व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार