उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर राजनीति

भाजपा विधायक शिव से अभद्रता करने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक ठुकराल पर प्राथमिकी

पंतनगर :(लोक निर्णय) विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता नामावलियों के दावे-आपत्तियों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर कुमाऊं आयुक्त की मौजूदगी में 24 अगस्त को जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में हंगामा होने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचने का मामला सामने आया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आर अधिकारी ने पंतनगर थानाध्यक्ष को पत्र भेजकर दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने को कहा है। बैठक में भाजपा, कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट), आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर राजनीतिक दलों के पक्ष एवं आपत्तियों पर विचार-विमर्श चल रहा था। इसी दौरान अपराह्न करीब एक बजे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल कथित तौर पर उत्तेजित होकर ऊंची आवाज में बात करने लगे। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ उनकी बातचीत से बैठक का माहौल तनावपूर्ण हो गया।पत्र में आरोप है कि उत्तेजना का प्रदर्शन करते हुए कुछ लोग आक्रामक मुद्रा में आ गए और ऊंची आवाज में भय का माहौल बनाया।जिससे अन्य जनप्रतिनिधि भी प्रभावित हुए। स्थिति को देखते हुए बैठक स्थगित करनी पड़ी। जिससे राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस से मामले में दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। पत्र की प्रतिलिपि आयुक्त कुमाऊं मंडल नैनीताल, जिला निर्वाचन अधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर को भी भेजी गई है। पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।बता दूं कि जब ठुकराल ने विधायक शिव अरोरा के साथ अभद्रता की तो विधायक अरोरा,किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने विरोध जताया।मामला बढ़ने पर विधायक अरोरा, पूर्व विधायक शुक्ला,भाजपा जिलाध्यक्ष रुद्रपुर कमल जिंदल,मेयर रुद्रपुर विलास शर्मा,दर्जा मंत्री रामपाल सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने ठुकराल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में ही सभागार के सामने धरना दिया और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की थी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार