ऊधम सिंह नगर राजनीति

पूर्व विधायक ठुकराल पर प्राथमिकी दर्ज होने पर किच्छा विधायक बेहड़ गरजे

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने एसआइआर को लेकर 24 अगस्त को ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों की बैठक ली थी।बैठक के दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने रुद्रपुर के भाजपा विधायक शिव अरोरा के साथ अभद्रता की।इससे गुस्से विधायक शिव,किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला कार्यकर्ताओं के साथ सभागार के बाहर ठुकराल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।इसकी सूचना लगते ही ठुकराल के पक्ष में किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ भी समर्थकों संग कलक्ट्रेट पहुंचकर कुमाऊं आयुक्त से बात की।उसी दिन देर रात जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी की तहरीर पर पंतनगर थाना पुलिस ने ठुकराल के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर ली।इसके बाद पुलिस नोटिस तामील कराने ठुकराल के घर पहुंच गई।इसकी जानकारी लगते ही कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए।आज विधायक तिलकराज बेहड़ ने कार्यकर्ताओं संग एसएसपी दफ्तर पर विरोध प्रदर्शन किया और ठुकराल से दर्ज प्राथमिकी वापस लेने की मांग की।इसके बाद उन्होंने एसएसपी अजय गणपति से मुलाकात कर प्राथमिकी दर्ज का विरोध जताया तो एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच सीओ से कराई जा रही है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार