नए सीएमओ डॉ.गोस्वामी ने स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की
रुद्रपुर। (लोक निर्णय) मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर एसके गोस्वामी ने चार्ज लेते ही स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर बनाने में जुट गए।उन्होंने आज चिकित्साधिकारियों और डॉक्टरों के साथ आज कार्यालय सभागार में बैठक कर स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की।साथ ही कहा कि जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुद्रढ़ करना उनकी प्राथमिकता है।डॉ एसके गोस्वामी ने पिछले सप्ताह ऊधम सिंह नगर का सीएमओ का चार्ज ग्रहण किया था। इससे पूर्व वे जिला चिकित्सालय रुद्रपुर मे बतौर बाल रोग विशेषज्ञ भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हाल मे वे चम्पावत जनपद मे तैनात थे। जिले मे स्वास्थ्य सुविधाओं को घर घर पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। डॉ. गोस्वामी ने सभी अधिकारीयों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय मे उपस्थित होकर कार्य करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी पूरे मन के साथ कार्य करें और किसी भी लाभार्थी को कर्मचारी की कार्यप्रणाली से किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। मरीजों को हर हाल बेहतर इलाज की सुविधाएं मिलनी चाहिए।इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।





