अपराध उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

छात्रा की हत्या डम्पर चालक और उसके साथी ने की थी

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) धनौरी पट्टी, रामनगर रोड, काशीपुर में 20 अगस्त को सड़क किनारे 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।। मृतका के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका सामने आई।इसे गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने पुलिस को ब्लाइंड मर्डर का जल्द पर्दाफाश के निर्देश दिए। काशीपुर पुलिस ने मृतका के घर से घटनास्थल तक जाने वाले संभावित सभी मार्गों को चिन्हित कर लगभग 200–250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना के समय चैती मेला रोड से चीमा चौराहा, रामनगर रोड, केलामोड़ होते हुए ओंकार स्टोन क्रेशर की ओर जाने वाले एक डम्पर को संदिग्ध पाया गया। मृतका के मोबाइल नंबर सहित संदिग्ध व्यक्तियों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर एवं लोकेशन का अध्ययन किया।मृतका की लोकेशन घटना से कुछ समय पूर्व उसके घर के पास चैती मैदान में पाई गई। जांच में यह भी सामने आया कि मृतका ने 20 अगस्त को सुबह करीब 04:35 बजे चैती रोड से चीमा चौराहा जाने के लिए रैपिडो बुक की थी। जिसे 04:38 बजे कैंसिल कर दिया गया था। इसके बाद मृतका का मोबाइल गुलजारपुर क्षेत्र में डम्पर चालक छोटे को सड़क पर पड़ा मिला। मोबाइल फ्लाइट मोड में था। पुलिस द्वारा मोबाइल की जांच एवं तकनीकी साक्ष्यों को जोड़ते हुए घटना की कड़ियां लगातार जोड़ी गईं।सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर डम्पर संख्या UK15CA-1437 को संदिग्ध चिन्हित किया गया।वाहन स्वामी से पूछताछ में पता चला कि घटना के दिन डम्पर को चालक राजू पुत्र ललित निवासी कचनालगुसाई, थाना आइटीआइ, ऊधम सिंह नगर चला रहा था तथा उसके साथ सुमित पुत्र राजू निवासी धनौरी पट्टी लक्ष्मीपुर, थाना काशीपुर, ऊधम सिंह नगर मौजूद था। पुलिस की सख्ती से दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। एसएसपी अजय गणपति ने आज अपने कार्यालय सभागार में मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि पूछताछ में आरोपित राजू ने बताया कि 20 अगस्त की सुबह वीश अपने साथी सुमित के साथ खनिज सामग्री लेने क्रेशर की ओर जा रहा था। चैती मैदान के पास एक महिला ने डम्पर रुकवाया।जिसे दोनों ने डम्पर में बैठा लिया।कुछ आगे जाने के बाद राजू ने सुमित को डम्पर चलाने के लिए कहा और स्वयं महिला के पास बैठ गया। एकांत स्थान पर राजू ने महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध करने पर उसने पुलिस में रिपोर्ट करने की बात कही एवं मृतका द्वारा राजू के हाथ में दांत काटने पर राजू ने डम्पर में रखे लोहे के हुक से उसके सिर पर कई वार कर दिए, जिससे महिला की डम्पर के अंदर ही मृत्यु हो गई।इसके बाद दोनों आरोपितों ने महिला के शव को सड़क किनारे फेंक दिया और क्रेशर से खनिज सामग्री भरने चले गए। घटना के बाद मृतका का मोबाइल डम्पर में ही छूट गया था। पुलिस को गुमराह करने एवं मोबाइल किसी अन्य व्यक्ति को मिलने की स्थिति में शक की दिशा बदलने के उद्देश्य से अभियुक्तों द्वारा मोबाइल को ओंकार स्टोन क्रेशर से पहले सड़क पर रख दिया गया।लेकिन तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की सतत जांच ने आरोपितों की पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने 23 अगस्त को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त डम्पर को कब्जे में लिया गया।आरोपितों की निशानदेही पर डम्पर के अंदर से घटना में प्रयुक्त लोहे का हुक (आला कत्ल) तथा मृतका का बैग बरामद किया गया। बैग के अंदर मृतका का आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं आयुष्मान कार्ड बरामद हुए।इसके अतिरिक्त अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना के समय उनके द्वारा पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए।एसएसपी ने बताया कि“ऊधम सिंह नगर पुलिस अपराधियों के विरुद्ध पूरी सख्ती से कार्य कर रही है। अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, पुलिस की पैनी नजर से बच नहीं सकता। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार