ऊधम सिंह नगर

विश्व अंगदान दिवस पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर में संगोष्ठी, ब्रेन-डेड अंगदान की स्वीकृतता पर दिया जोर

रुद्रपुर।(लोक निर्णय)आज विश्व अंगदान दिवस पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर एवं महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित देवभूमि अंगदान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी की प्राचार्य प्रो. डॉ सीपी भैंसोड़ा ने अध्यक्षता की। मुख्य वक्ता डॉ. एल एम उप्रेती- सेवानिवृत पूर्व डायरेक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड एवं मेडिकल डायरेक्टर देवभूमि अंगदान केंद्र ने कहा कि वे पिछले 30 सालों से रक्तदान और अंगदान के क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि शरीर के लगभग सभी अंग दान में दिए जा सकते हैं।उन्होंने इस विषय पर एक किताब भी लिखा है। उनके अनुसार जब तक देश में ब्रेन- डेड की स्वीकृतता नहीं होती है,तब तक अंगदान के क्षेत्र में महान कार्य नहीं हो सकते।प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि वे शीघ्र ब्रेन-डेड के लिए आवश्यक कार्य-योजना तैयार कर शासन को भेज दी जाएगी।इस अवसर पर मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ सुमन पांडे,डॉ. सृजन श्रीवास्तव,डॉ. ऋतु राखोलिया,डॉ. जे एस बिष्ट,डॉ. राजीव सिंह,डॉ. आदित्य डॉ. वरुण,डॉ. रमनदीप कौर, डॉ. राकेश कुमार,डॉ. नौशीन नियाज़,अनुग्रह जोसफ, सुरेंद्रसिंह भंडारी,डॉ. ललितसिंह, डॉ. कात्यानी सिंह,डॉ. अतनु सेन, पीसी शर्मा-सचिव पेंशनर्स एंड सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी,ब्लड बैंक टेक्नीशियन एन एस जवाहर, मनीष रावत आर्यन आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम की समाप्ति के अवसर पर महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं देवभूमि अंगदान केंद्र के चेयरमैन कृष्ण मित्तल ने अपने धन्यवाद ज्ञापन में प्राचार्य, मुख्य वक्ता एवं सभी उपस्थित महानुभावों का आभार जताया और अंगदान के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य करने की अपने प्रतिबद्धता को दोहराया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार