ऊधम सिंह नगर कारोबार शिक्षा स्वास्थ्य

हाईवे यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, जसपुर वे साइड अमेनिटीज का सीडीओ ने परखा काम

जसपुर।(लोक निर्णय) मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने आज जसपुर विकासखंड नेशनल हाईवे स्थित नवनिर्मित वे साइड अमेनिटीज का भौतिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने पूर्ण हो चुके कार्यों का जायजा लेने के साथ-साथ परिसर में चल रहे कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली। जसपुर में निर्मित यह वे साइड अमेनिटीज ग्रामोत्थान (REAP) परियोजना, सांसद निधि एवं जिला योजना के माध्यम से बनाई जा रही है। इसका उद्देश्य हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों को सुविधाजनक एवं सुरक्षित सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर आजीविका एवं स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है। मुख्य विकास अधिकारी ने परिसर में उपलब्ध सुविधाओं, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किया जाए। साथ ही वे साइड अमेनिटीज में यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा परिसर को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए।उन्होंने कहा कि वे साइड अमेनिटीज का प्रभावी संचालन स्थानीय लोगों, स्वयं सहायता समूहों एवं आजीविका गतिविधियों को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके लिए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए।निरीक्षण के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामोत्थान (REAP) परियोजना शुभंकर कुमार झा, खंड विकास अधिकारी जसपुर केके. कांडपाल आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99