ऊधम सिंह नगर शिक्षा स्वास्थ्य

सावन में हरियाली का संकल्प: भाजपा का बूथ स्तर तक पौधारोपण अभियान

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)पवित्र सावन मास में भारतीय जनता पार्टी ने आज रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में वृहद पौधारोपण अभियान की शुरुआत करते हुए हरियाली का संदेश बूथ स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सिटी क्लब परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल और महापौर विकास शर्मा ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया तथा बूथों तक पौधे पहुंचाने के लिए तैयार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूरे सावन माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत विधानसभा के सभी 237 बूथों पर करीब चार हजार पौधों का वितरण और रोपण किया जाएगा।महापौर विकास शर्मा ने कहा कि हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में चलाए गए पौधारोपण अभियान से प्रेरणा लेकर रुद्रपुर विधानसभा में भी बूथ स्तर तक यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि हर परिवार एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर चुनौती का सबसे प्रभावी समाधान अधिक से अधिक पौधारोपण और हरियाली का विस्तार है। नगर निगम भी शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है और लगाए जा रहे पौधों की देखरेख की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने वाला संगठन भी है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण का सतत अभियान है। प्रत्येक कार्यकर्ता को पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए 11 समितियों का गठन किया गया है। अभियान के तहत सभी 237 बूथों पर लगभग चार हजार पौधे लगाए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पौधों की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्थायी जनजागरूकता पैदा करना है।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोड़ा, जेबी सिंह, सुरेश परिहार, संजीव शर्मा, मुकेश वशिष्ठ, आदेश भारद्वाज, रचित सिंह, गिरीश राठौर, आकाश रस्तोगी, पार्षद राजेंद्र राठौर, अभिषेक तिवारी, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, उपेंद्र चौधरी, सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99