ऊधम सिंह नगर

शहीद ऊधम सिंह के अमर बलिदान को विकास भवन में नमन, सीडीओ दिवेश शाशनी बोले: राष्ट्रभक्ति और त्याग की मिसाल हैं ऊधम सिंह”

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) अमर शहीद एवं महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद ऊधम सिंह के बलिदान दिवस पर आज शहीद ऊधम सिंह के अमर बलिदान को विकास भवन में नमन, सीडीओ दिवेश शाशनी ने कहा कि राष्ट्रभक्ति और त्याग की मिसाल हैं ऊधम सिंह”को विकास भवन, रुद्रपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद उधम सिंह नगर के मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी (आईएएस) ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का जीवन देशभक्ति, आत्मसम्मान और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने अपने अदम्य साहस और अटूट संकल्प से भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अमूल्य योगदान दिया। उनका त्याग और बलिदान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम के दौरान विकास भवन में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा और चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके आदर्शों एवं राष्ट्रसेवा की भावना को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प भी लिया।इस अवसर पर विकास भवन परिसर में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में शहीद ऊधम सिंह के राष्ट्र के प्रति अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार